Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सीएमओ ने रामनगर सीएचसी समेत दो पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

ओपीडी, लेबर रूम और मातृत्व सेवाओं की परखी व्यवस्था, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान के निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. गंगा राम गौतम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर समेत दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए सीएमओ ने सीएचसी रामनगर की ओपीडी, लेबर रूम, लेबर वार्ड तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं और मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। सीएमओ ने निर्देश दिया कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की समय से पहचान कर उनकी नियमित जांच, बेहतर उपचार और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचना चाहिए। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी रामनगर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की निरीक्षण के दौरान सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अश्विनी सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!