
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव स्थित असौवा पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक विकलांग महिला और उसके पति की पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति को भी चोटें आई हैं पीड़िता के अनुसार रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद घायल दंपति न्याय की गुहार लेकर केराकत कोतवाली पहुंचे महिला का आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय पहले उपचार कराने और बाद में थानागद्दी चौकी पर जाने की सलाह दी। इसके बाद वह अपने पति के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां दोनों का उपचार कराया गया पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।




