Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

सड़क हादसे मे बाइक सवार दो युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

सड़क हादसे मे बाइक सवार दो युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक/जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवक पुल के समीप शनिवार रात करीब 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई प्राप्त जानकारी के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के शेखजादा निवासी सुभाष पुत्र महेश (30 वर्ष) और सूरज उर्फ रिंकू पुत्र तुलसी (27 वर्ष) बाइक से वाराणसी से अपने घर केराकत लौट रहे थे। जैसे ही वे चंदवक पुल के पास पहुंचे, तभी आजमगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना चंदवक पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवक पहुंचाया सीएचसी में चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!