
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने गंभीर बीमारी के कारण दिवंगत हुए मुख्य आरक्षी स्वर्गीय रवि प्रकाश सिंह के आश्रित परिवार को 20 लाख रुपये की बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित यू.पी. पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दी गई शुक्रवार को कमिश्नरेट वाराणसी स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक (आरबीडीएम) श्री धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दिवंगत मुख्य आरक्षी की पत्नी को बीमा राशि का चेक सौंपा इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने दिवंगत पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में रहकर समाज की सुरक्षा एवं सेवा का दायित्व निभाते हैं। ऐसे कर्मनिष्ठ पुलिसकर्मियों के परिवारों की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल के जवान निरंतर जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे में किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है पुलिस आयुक्त ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे नवीनतम पुलिस सैलरी पैकेज की सराहना करते हुए बताया कि इस योजना के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज को बढ़ाकर 2.30 करोड़ रुपये तक किया गया है। इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को अधिक सुरक्षा एवं विश्वास मिलेगा तथा कठिन समय में महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकेगी कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




