
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के महुवारी गांव में कॉलेज से घर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन छात्रों ने लोहे की रॉड और पंच से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य छात्र के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र उदित प्रजापति बुधवार दोपहर महुवारी स्थित एक निजी इंटर कॉलेज से घर लौट रहा था। इसी दौरान महुवारी मुख्य मार्ग पर कॉलेज के ही छात्र आदर्श सरोज, जयहिन्द सरोज और राहुल सरोज ने उसे रोक लिया और लोहे की रॉड व पंच से हमला कर दिया घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे छात्र अर्जुन पाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




