Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

प्राथमिक विद्यालय में घोर लापरवाही, मासूम को अंदर छोड़कर चले गए शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय में घोर लापरवाही, मासूम को अंदर छोड़कर चले गए शिक्षक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालय परियावा बनपुरवा में शिक्षकों की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की छुट्टी के बाद प्रधानाचार्य सहित दोनों शिक्षक कक्षा-1 के एक छात्र को स्कूल के अंदर ही छोड़कर मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर चले गए जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे तक छात्र विद्यालय के अंदर ही फंसा रहा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजन विद्यालय पहुंचे, जहां मुख्य गेट बंद मिला और छात्र अंदर मौजूद था। यह दृश्य देखकर परिजनों में आक्रोश फैल गया।

सूचना मिलने पर संबंधित शिक्षक विद्यालय पहुंचे और ताला खोलकर छात्र को बाहर निकाला। घटना के बाद अभिभावकों ने शिक्षकों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!