Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

चार माह से बंद सरकारी ट्यूबवेल, सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान

धान की रोपाई के बीच सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचाई ठप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

डोभी/जौनपुर। डोभी विकास खंड के कुसुमही गांव में सरकारी ट्यूबवेल पिछले करीब चार माह से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में ट्यूबवेल बंद रहने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित हो गई है और किसान पानी के लिए परेशान हैं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दी, लेकिन अब तक ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं कराई गई। किसानों का कहना है कि विभागीय लापरवाही का सीधा असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है।

सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान एकत्र हुए तथा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्यूबवेल की तत्काल मरम्मत की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि धान की फसल की समय पर सिंचाई सुनिश्चित हो सके और किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!