
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर/सरपतहाँ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहाँ पुलिस ने चेकिंग के दौरान शेखाहीं नहर पुलिया के पास से जमशेद आलम (22) निवासी अरसिया डिहवा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 255/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।




