Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

पति का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र की मुफ्तीगंज चौकी अंतर्गत बुधवार सुबह राजमार्ग संख्या-731 पर सुचितपुर गांव के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ईश्वर प्रसाद मौर्य और उनकी पत्नी सुनीता देवी सड़क पर गिर पड़े जानकारी के अनुसार, ग्राम सिरकोनी, थाना जलालपुर निवासी ईश्वर प्रसाद मौर्य अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ बाइक संख्या UP 61 N 4550 से मुफ्तीगंज की ओर से केराकत जा रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे सुचितपुर के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे में ईश्वर प्रसाद मौर्य के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उनकी पत्नी सुनीता देवी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल जौनपुर भेजा गया पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या UP T 45 9242 को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!