
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जनपद के तेजीबाजार थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर मितावां मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष तेजीबाजार सत्येन्द्र भाई पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमेश कुंवर सिंह एवं पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रवेश उपाध्याय (25 वर्ष) पुत्र स्व. गिरजाशंकर तथा कुमकुम (37 वर्ष) पुत्री स्व. गिरजाशंकर, दोनों निवासी ग्राम भोसिला, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर शामिल हैं पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे मितावां मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया इस संबंध में थाना तेजीबाजार पर मु0अ0सं0 0142/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत है पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।




