Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

प्रधान के भतीजे को दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

शादी का झांसा देकर नाबालिक से तीन साल तक दुष्कर्म करने आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोपित गांव के प्रधान के भतीजे को चंदवक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद आरोपी रविकांत यादव पुत्र रामवचन, निवासी हटवा, कहीं भागने की फिराक में चंदवक–हटवा रोड पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!