Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

बरूणा नदी में जलकुंभी में फंसकर पांच भैंसों की दर्दनाक मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

जनसा और बड़ागांव थाना क्षेत्र की सीमा का मामला, देर रात तक नदी में ही पड़े रहे भैंसों के शव

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 वाराणसी । सेवापुरी के रामेश्वर स्थित बरूणा नदी पुल के नीचे जलकुंभी में फंसने से पांच भैंसों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालकों में हड़कंप मच गया। मामला दो थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा होने के कारण समाचार लिखे जाने तक किसी भी थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और भैंसों के शव नदी में ही पड़े रहे जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी पशुपालक नत्थू यादव शुक्रवार को रोज की तरह अपनी भैंसों को चराने के बाद बरूणा नदी में नहलाने ले गए थे। इसी दौरान भैंसें तैरते-तैरते पुल के नीचे पहुंच गईं, जहां जलकुंभी में फंस जाने के कारण बाहर नहीं निकल सकीं और एक-एक कर डूब गईं।

घटना की सूचना सबसे पहले जनसा पुलिस को दी गई। बताया गया कि जनसा पुलिस ने घटनास्थल को बड़ागांव थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पशुपालक ने बड़ागांव पुलिस को सूचना दी, लेकिन वहां से भी सीमा विवाद का हवाला दिया गया। आरोप है कि इसी कारण देर रात तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और मृत भैंसों के शव नदी में ही पड़े रहे घटना से क्षेत्र के पशुपालकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि समय रहते प्रशासनिक सहायता मिलती तो स्थिति अलग हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई और पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!