Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

केराकत के धरौरा गांव में हादसा, रेलवे पटरी पार करते समय हुआ हादसा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 केराकत /जौनपुर।  थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार धरौरा गांव निवासी शिवलोचन यादव रविवार सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए घर के सामने स्थित रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस पोल संख्या 34/28 के पास पहुंच गई। शिवलोचन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई बताया गया कि मृतक शिवलोचन यादव के इकलौते पुत्र सतीश यादव हैदराबाद में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं और वहीं अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!