Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

गनापुर में युवक पर ब्लेड से हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गनापुर में युवक पर ब्लेड से हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां उर्मिला देवी पत्नी मुन्नीलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर मारपीट और ब्लेड से वार करने का आरोप लगाया है तहरीर के अनुसार, घटना 18 सितंबर 2026 की शाम करीब सात बजे की है। आरोप है कि गनापुर निवासी महेश उर्फ सोनू और कटहरी, थाना केराकत निवासी बिरजू ने जीतलाल सरोज के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, बिरजू ने जीतलाल को पकड़ लिया, जबकि महेश ने ब्लेड से उसकी गर्दन और हाथ पर वार कर दिया। घायल जीतलाल के जमीन पर गिरने के बाद शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों मौके से फरार हो गए।

घायल जीतलाल का उपचार मड़ियाहूं स्थित आस्था हॉस्पिटल में चल रहा है। थाना प्रभारी सिकरारा तेज बहादुर सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 323/2026 दर्ज कर BNS की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!