उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर
डोभी रेलवे पटरी पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
डोभी रेलवे पटरी पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

डोभी रेलवे पटरी पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसन
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के डोभी स्टेशन के समीप देवलासपुर रेलवे पटरी पर शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पहचान न होने की स्थिति में रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस महिला की पहचान और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।




