
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। महिला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को शनिवार 19 सितंबर 2026 को रोडवेज तिराहा, जौनपुर से करीब 10:20 बजे गिरफ्तार किया गया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रवीण कुमार सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह, निवासी ग्राम धन्नीपुर, थाना बरसठी, जौनपुर के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता यमुनानगर कॉलोनी, तरना, थाना शिवपुर, वाराणसी बताया गया है। अभियुक्त की उम्र करीब 35 वर्ष है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 27/2026 में धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 109(1) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि इसी मुकदमे में अभियुक्त वांछित चल रहा था गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम ने की। टीम में महिला आरक्षी भानमती, मोना और पम्मी चौरसिया शामिल रहीं पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।




