Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

पूजा के दौरान फायरिंग, पत्नी समेत तीन की मौत की सूचना

आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद के बाद लाइसेंसी असलहे से गोली चलाने का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी गांव में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी समेत तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों की मौत की सूचना है। हालांकि, घटना के कारणों और मौत की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने घर पहुंचा था। उस समय उसकी पत्नी बबीता सिंह (32) घर में दो पंडितों से पूजा-पाठ और अनुष्ठान करा रही थी। दोनों पंडितों की पहचान महेंद्र पाठक (60), निवासी पटकौली, शंभूपुर और अखिलेश मिश्रा (50), निवासी छितौना, शंभूपुर के रूप में बताई गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा के दौरान आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता सिंह और दोनों पंडितों की मौत होने की सूचना सामने आई है फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी के घर के अंदर खुद को बंद कर लेने की बात भी सामने आई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर दी पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा के भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने की सूचना है। पुलिस द्वारा आरोपी को बाहर निकालने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना में तीन लोगों की मौत और फायरिंग के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच तथा आधिकारिक बयान के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!