न्यूज़ खबर इंडिया संवादाता अर्पिता
चन्दवक। थाना क्षेत्र के रसड़ा गांव में महिला के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है रसड़ा निवासी जीतबहादुर ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे गांव के ही करन, रीना तथा राधा ने उसकी पत्नी मनीषा के पूराने विवाद को लेकर मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका दाहिना हाथ टूट गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



