Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

टीन शेड लगाते समय 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे

कॉलोनी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बनी जान का खतरा, गंभीर हालत में एक ट्रॉमा सेंटर रेफर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।  जफराबाद जगदीशपुर चौराहा स्थित सिंह कोल्ड स्टोर के पास कॉलोनी के बीच से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुरुवार को हादसे का कारण बन गई। मकान के सामने टीन शेड लगाते समय करंट की चपेट में आने से तिलकधारी विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह, उनके 18 वर्षीय पुत्र प्रांजल सिंह और मिस्त्री महेंद्र कुमार झुलस गए। हादसे के बाद कॉलोनीवासियों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है बताया गया कि कॉलोनी में करीब 20 से 25 मकान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराने या आबादी से बाहर स्थानांतरित करने के लिए विद्युत विभाग से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

गुरुवार को ज्ञान प्रकाश सिंह अपने मकान के सामने टीन शेड लगवा रहे थे। उनके पुत्र प्रांजल सिंह और मिस्त्री महेंद्र कुमार भी काम में लगे थे। इसी दौरान टीन शेड ऊपर से गुजर रहे 33 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही तीनों झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके शरीर से चिंगारी निकलने लगी और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने बांस और डंडे की मदद से तीनों को किसी तरह तार से अलग किया हादसे में ज्ञान प्रकाश सिंह के हाथ-पैर गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान ऑपरेशन के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं प्रांजल सिंह और महेंद्र कुमार का जौनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पहले भी टूटकर गिर चुका है हाईटेंशन तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त हाईटेंशन तार पहले भी दो बार टूटकर कॉलोनी में गिर चुका है। उस दौरान भी तेज चिंगारी के साथ आग की लपटें उठी थीं। लोगों ने जिलाधिकारी से लाइन को अंडरग्राउंड कराने, पर्याप्त ऊंचाई पर ले जाने अथवा आबादी से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के कारण कॉलोनी में हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने समय रहते कार्रवाई कर लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!