
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आज़मगढ़ निजामाबाद। हरियाणा के बहादुरगढ़ में करंट की चपेट में आने से बड़ागांव निवासी विजय प्रताप यादव (30) की मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। विजय एशियन फुटवियर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन थे। काम के दौरान हादसे के बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को तमसा-कुंवर नदी संगम तट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।




