
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
गाजीपुर। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक कथित तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक साथी को भी मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से .315 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस, पंजाब नंबर की DCM और 10 गोवंश बरामद किए पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की रात नोनहरा पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध DCM गाजीपुर घाट से मुहम्मदाबाद होते हुए बिहार की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अटवा मोड़ पक्का पुल मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया पुलिस का आरोप है कि वाहन सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में परमजीत सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। घायल को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं उसके साथी गुरपंत सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पंजाब से गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामदगी और मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




