
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जलालपुर अपराध की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 950 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, थाना जलालपुर की टीम ने भगरी-बदलापुर पुलिया के पास से कैलाश चौबे पुत्र रामसूरत चौबे, निवासी ग्राम भगरी, थाना जलालपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 430/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




