
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मुज्जकीपुर गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की परिजनों के अनुसार, दीपक विश्वकर्मा 30 अगस्त को लापता हुए थे। इसके बाद एक सितंबर को उनका शव खेत में मिला था। घटना के बाद से ही परिजन मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की धरने पर मौजूद लोगों ने कहा कि जब तक मामले की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।




