
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर मछलीशहर। मछलीशहर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा-कुंवरपुर मोड़ के पास शनिवार शाम स्कार्पियो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो पर खून के छींटे फैल गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव क़ो कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार ने हेलमेट पहनने के बजाय उसे बाइक के हैंडल में टांग रखा था।




