
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। पीईटी परीक्षा-2026 में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए व्यक्ति और संबंधित अभ्यर्थी को केराकत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी देवरिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को पीईटी परीक्षा की द्वितीय पाली में एक व्यक्ति गौतम कुमार के नाम पर परीक्षा दे रहा था। जांच के दौरान आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर उसकी पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई। मामला सामने आने पर मिली तहरीर के आधार पर केराकत थाने में मुकदमा संख्या 449/2026 के तहत सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 की धारा 3/9 और बीएनएस की धारा 319(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई।




