Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
कानपुरयूपी

खेत में चारा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी की कोशिश, अश्लील हरकत के बाद 100 रुपये देकर चुप कराने का दबाव

अधेड़ ने जान से मारने की धमकी दी, पिता की तहरीर पर पुलिस जांच शुरू

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

कानपुर।  के अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खेत में चारा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक अधेड़ ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और 100 रुपये देकर पूरे मामले को दबाने का दबाव बनाया घटना के बाद सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की, फिर धमकी और लालच देकर मामला दबाने की कोशिश की। अब पूरे गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!