
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए फिलहाल पुलिस आत्महत्या, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य कारण समेत हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।




