Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

माँ दुर्गा की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मूर्ति तोड़कर गोमती किनारे फेंकी, सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जफराबाद/जौनपुर। क्षेत्र के शिवपुर गांव स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने प्राचीन दुर्गा मंदिर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अराजक तत्वों ने मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर गोमती नदी किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोगों ने जफराबाद-बेलाव मार्ग पर टूटी प्रतिमा रखकर जाम लगा दिया बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:30 बजे हरिओम पाठक मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे, तब प्रतिमा सुरक्षित थी। वहीं करीब 8:30 बजे सखोई गांव निवासी उमेश अग्रहरि जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने प्रतिमा को खंडित अवस्था में पाया। देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता समेत तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण नई प्रतिमा स्थापित करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने आश्वासन दिया कि ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से नई दुर्गा प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी तथा इस घृणित कृत्य को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!