
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम तरांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़िता नीतू कन्नौजिया पत्नी रामपलट कन्नौजिया, निवासी ग्राम तरांव (प्राइमरी स्कूल के बगल में), थाना चन्दवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे गांव के ही किशन कन्नौजिया पुत्र स्वर्गीय किशोरी कन्नौजिया ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई तहरीर के अनुसार, शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री आकांक्षा कन्नौजिया को भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




