Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

अस्पताल जा रही महिला की दर्दनाक मौत

ट्रक ने कुचला; दो मासूम बेटियां हुईं बेसहारा

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  के रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मोहनसराय स्थित कनेरी गेट के पास नेशनल हाईवे पर अस्पताल जा रही 25 वर्षीय महिला की अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया मृतका की पहचान भदोही जनपद के कुरौना गांव निवासी गुल्पसा (25 वर्ष), पत्नी नवाज शरीफ के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे आसियान के साथ बाइक से अस्पताल जा रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुल्पसा सड़क पर गिर गईं और पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका भतीजा बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार अज्ञात बाइक व ट्रक चालक की तलाश में जुटी है इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गुल्पसा अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। अब सभी की नजर पुलिस पर है कि आखिर इस हादसे के जिम्मेदार वाहन चालकों को कब तक कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!