Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच

जौनपुर में 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। 3 जुलाई स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने जनपद में 1 से 15 जुलाई तक ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी। बिना फिटनेस, परमिट, बीमा या निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालित वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अजीत सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से 7 जुलाई तक स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अद्यतन कराने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी रखने और केवल मानक पूरे करने वाले वाहनों का ही उपयोग सुनिश्चित करने को कहा है आरटीओ ने बताया कि 7 जुलाई के बाद परिवहन विभाग, पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच करेगी। जांच में बिना परमिट, बिना फिटनेस या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान, सीज सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि बार-बार निर्देशों के बावजूद यदि कोई विद्यालय नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित सक्षम अधिकारियों को भेजी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय की मान्यता निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!