Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

बंधवा बाजार में जलजमाव, से आये दिन हो रही दुर्घटना

बंधवा बाजार में जलजमाव, से आये दिन हो रही दुर्घटना

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बंधवा बाजार से भटहर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पर जलजमाव से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क आसपास की जमीन से नीची होने और किनारे की नालियों की सफाई न होने से बारिश रुकने के बाद भी पानी जमा रहता है।

इस मार्ग से कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, ऑक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश मीडियम स्कूल, रामगढ़ इंटर कॉलेज, स्टर्लिंग स्कूल और कंचन बालिका इंटर कॉलेज के बच्चे पैदल व साइकिल से गुजरते हैं। जलभराव के बीच सड़क पर लगे कट स्टोन पर फिसलकर बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं इसी स्थान पर मंदिर होने से श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। बाजारवासियों ने सड़क को ऊंचा कराने और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!