केराकतजौनपुरयूपी

केराकत पुलिस ने साइबर ठगी के 31,050 रुपये लौटाए

केराकत पुलिस ने साइबर ठगी के 31,050 रुपये लौटाए

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। केराकत पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार महिला को 31,050 रुपये वापस कराए हैं। बासवारी निवासी रीमा मौर्या पत्नी हरेंद्र ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर 50,001 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से 31,050 रुपये होल्ड कराए गए। नियमानुसार कार्रवाई के बाद एमआरएम पोर्टल के जरिए पूरी होल्ड धनराशि महिला को वापस करा दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक राजेश मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!