केराकतजौनपुरयूपी

कोणार्क कंपनी ने 30 मेधावियों को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कोणार्क कंपनी ने 30 मेधावियों को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बरामनपुर स्थित कोणार्क फाइबर सीमेंट चादर कारखाने में बुधवार को कोणार्क सुपर-30 छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित 30 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कंपनी के जनरल मैनेजर विष्णु कुमार पांडेय और जनता इंटर कॉलेज रतनूपुर की प्रधानाचार्या रजनी द्विवेदी ने प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को छह हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र और मिठाई देकर प्रोत्साहित किया।

लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों में लकी यादव ने प्रथम, अभिनव शुक्ल ने द्वितीय और पवन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जीएम विष्णु कुमार पांडेय ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। चयनित विद्यार्थियों को लगातार पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष छह हजार रुपये छात्रवृत्ति मिल सकती है। इसके लिए आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए प्रत्येक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करना अनिवार्य है कार्यक्रम का संचालन एवी सिंह ने किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!