
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद जौनपुर में उनके प्रथम आगमन पर सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे लखनऊ से जौनपुर पहुंचे सांसद सोनकर का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया नगर के चांदपुर बालू मंडी के पास सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप में काफिले के साथ वे अपने आवास के लिए रवाना हुए। रूहट्टा मोहल्ले में सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों तथा आतिशबाजी के बीच उन्हें 51 किलो की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, जिला मंत्री सुधांशु सिंह, जौनपुर सदर सीट से भाजपा की उम्मीदवारी कर चुके इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल, गौतम गुप्ता, पूर्व सभासद विनय सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, नितिन सिंह, शरद शुक्ला, मोहिनी शुक्ला, प्रमोद सिंह, रामकृष्ण पाठक, आदित्य सिंह निकुंभ, पंकज सिंह, अजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गिरीजेश श्रीवास्तव, अनिमेष सिंह, नीलमणि सिंह, निखिल सिंह, रजत सिंह, शुभम तिवारी और राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सांसद के स्वागत में निकला काफिला नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, ओलंदगंज, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा और भंडारी सहित विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। देर रात काफिला शीतला धाम चौकियां पहुंचा, जहां विद्यासागर सोनकर ने मां शीतला के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे सुक्खीपुर स्थित अपने आवास पहुंचे पूरे नगर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर सांसद का स्वागत किया। उनके प्रथम आगमन पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी प्रमुख रूप से देखने को मिली।




