Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया मोपेड सवार दंपति! हालत नाजुक 

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया मोपेड सवार दंपति! हालत नाजुक 

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

चंदवक जौनपुर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मुढईला के बिरभान पुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोपेड सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई

https://www.facebook.com/share/v/1Db9L8hg3H/

घायलों की पहचान बुल्लू चौहान और उनकी पत्नी भोली चौहान, निवासी मौधा थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है, और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!