बारी रोड पर नाबालिग की संदिग्ध मौत, बिना सूचना के हुआ अंतिम संस्कार
बारी रोड पर नाबालिग की संदिग्ध मौत, बिना सूचना के हुआ अंतिम संस्कार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर गौराबादशाहपुर बारी रोड।क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नाबालिग युवक की घर से सटे कमरे में फंदे से लटकती हुई लाश मिली। मृतक की पहचान बारी रोड निवासी विनोद कुमार के 16 वर्षीय पुत्र सुमित के रूप में हुई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुमित रोज की तरह घर से सटे एक कमरे में सोया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर का नजारा देख वे सन्न रह गए। सुमित की लाश छत में लगे कुंडे से फंदे के सहारे लटक रही थी।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतार लिया और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
फिलहाल नाबालिग की मौत आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को सूचना न दिए जाने के कारण मामले की जांच नहीं हो पाई है। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और असमंजस का माहौल बना हुआ




