Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर में वरुणा किनारे सरसों के खेत में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

हत्या की आशंका, पास से बाइक बरामद; चेहरे को ईंट से कुचला गया

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब आशापुर–फेरूपुर गांव के पास वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेत की ओर गए लोगों ने घाट के पास शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव का चेहरा ईंट से बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास की जांच-पड़ताल की।

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक के साइलेंसर पर पैरों के निशान मिले हैं। वहीं पास में शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक टूटी हुई थी। आशंका है कि युवक पर पहले किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, उसके बाद ईंट से चेहरा कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!