Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

बड़ी मां की हत्या से गांव में सनसनी

भतीजे ने लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरूद्दीनपुर गांव में मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। नल के पानी को लेकर हुए झगड़े में रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक ने अपनी ही बड़ी मां की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गांव निवासी बुधिराम बिंद की 55 वर्षीय पत्नी इन्द्रावती नल पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान पानी रास्ते पर बहने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भतीजा मिथिलेश ने गुस्से में आकर बांस से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल इन्द्रावती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि करीब 10–12 वर्ष पूर्व दोनों परिवारों में बंटवारा हो चुका था।

मृतका दो बेटों और दो बेटियों की मां थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं, जबकि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे।

इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!