Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चंदवक में दहेज उत्पीड़न का मामला, पति सहित 6 पर मुकदमा दर्ज

चंदवक में दहेज उत्पीड़न का मामला, पति सहित 6 पर मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।   चंदवक थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी छोटेलाल यादव पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव निवासी बराहिमपुर थाना चंदवक ने अपनी पुत्री की शादी दिनांक 09 जुलाई 2024 को अनिल यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी ग्राम नदौली थाना केराकत के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। विवाह में प्रार्थी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड सेट सहित अन्य घरेलू सामान दहेज में दिया था।

शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन लगभग 6 माह बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। आरोप है कि पति अनिल यादव, ससुर रामआसरे यादव, सास मीरा देवी, चाचा गुलाब यादव, देवर अंकित यादव और ननद निधि यादव ने मिलकर पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पीड़िता से 10 लाख रुपये नकद और सोने का ब्रेसलेट लाने की मांग की गई। विरोध करने पर उसे मारपीट कर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर चंदवक बाजार में छोड़ दिया गया। साथ ही ससुराल पक्ष ने धमकी दी कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

पीड़िता ने फोन के माध्यम से अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है

चंदवक थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!