
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर स्थित चंदवक बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI-233) द्वारा कराई जा रही सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि रात में बनाई गई सड़क सुबह तक वाहनों का भार भी नहीं झेल पा रही और उसकी परत उखड़ जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में घटिया किस्म के मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क बार-बार टूट रही है। पिछले एक महीने में करीब तीन बार मरम्मत कराए जाने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
सड़क की बदहाल स्थिति समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए सड़क पर झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया पर तीन बार मरम्मत के बाद वसमाज सेवी भी इस मामले से जिम्मेदार के साथ साथ उदासीन दिख रहे है
यह मार्ग नेपाल और भारत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी वाराणसी आते-जाते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहाल स्थिति पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं और आम जनता को टूटी-फूटी सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
फिलहाल प्रशासन की चुप्पी और लगातार हो रही घटिया मरम्मत को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।




