Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर

मकान निर्माण के दौरान  गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज 

मकान निर्माण के दौरान  गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर 

 केराकत थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मकान निर्माण के दौरान एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया।

पीड़ित संजय यादव, निवासी मठेया (मुरलीपुर), थाना केराकत, का आरोप है कि 08 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपने घर का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया।आरोप है कि जयसिंह यादव, लालू यादव, सीताराम यादव व अन्य लोगों ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार को गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, धारदार हथियार जैसे गड़ासी और तलवार से भी जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया।इस हमले में प्रार्थी और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी मां भी घायल हो गई हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुट गयी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!