Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

कोचिंग से लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार, आरोपी गिरफ्तार — इलाके में आक्रोश

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता: अर्पिता

केराकत/जौनपुर।  केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी बीते शाम करीब 5 बजे कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक उसे जबरन खींचकर सुनसान स्थान पर, पीपल के पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ दुराचार किया।

घटना के बाद सहमी और डरी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए। तत्काल 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने बिना देर किए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!