Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चंदवक में एंटी रोमियो टीम का अभियान,महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

चंदवक में एंटी रोमियो टीम का अभियान,महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक, जौनपुर।  महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर थाना चंदवक की एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों जैसे—1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को निडर होकर आगे बढ़ने, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है और किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस जागरूकता अभियान से क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है और समाज में सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद आवश्यक और सराहनीय कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!