
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक /जौनपुर। स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर मंगलवार को बीरीबारी क्षेत्र की महिलाओं का आक्रोश इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने रसड़ा स्थित बिजली घरों में जाकर प्रदर्शन किया जिसे अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत किया।
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बेशक विद्युत विभाग के लिए रिवेन्यू जेनरेशन का अच्छा साधन हो, लेकिन आम जनमानस के लिए यह सिर दर्द बन गया है। जरूरत औऱ खपत से ज्यादा बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान है। जिनके घरों में 500 से 600 का बिल आता था उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब वही बिल 5 हजार से छह हजार तक आ रहा है। यही नही जिनके घरों में अभी तक मीटर नही लगें हैं उनके कनेक्शन पर लंबे चौड़े बिल भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि विभागीय अधिकरियो को बार बार आवेदन देने के बाद भी कोई हल नही निकल रहा है। इसी बात को लेकर बीरीबारी, सारेपुर गांव की महिलाओं का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मंगलवार को महिलाओं ने अपने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़कर बिरिबारी (रसड़ा) गांव में बने बिजलीघर के सामने फेंककर वहां पर प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए तत्काल प्रदर्शनकरियो को वहां से समझा बुझाकर घर वापस भेजा।




