
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केराकत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना केराकत पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, थाना केराकत पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 180/26 धारा 105 बीएनएस में नामजद वांछित अभियुक्त राम सेवक यादव पुत्र स्व. सियाराम यादव एवं सचिन यादव पुत्र रामसेवक यादव, निवासी सिझवारा थाना केराकत, को पुलिस टीम ने आजाद नगर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।




