Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

नाबालिग लड़की के कथित अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप, परिजनों ने युवक और जेठानी पर लगाया आरोप

नाबालिग लड़की के कथित अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप, परिजनों ने युवक और जेठानी पर लगाया आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी 2 मई को घर से चंदवक बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी।

परिजनों के अनुसार, बेटी की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि महेश कुरिया नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ ही लड़की को भगाने में घर की ही जेठानी के सहयोग का भी आरोप लगाया गया है।

मां का कहना है कि बेटी नाबालिग है और उसके अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेठानी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नाबालिग की तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। परिजनों को बेटी की सकुशल बरामदगी का इंतजार है।

फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है और जल्द ही लड़की की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!