Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
अमेठीयूपी

सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर बवाल विधायक आवास पर हमला, हिरासत मे कई आरोपी

सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर बवाल विधायक आवास पर हमला, हिरासत मे कई आरोपी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दो स्कॉर्पियो समेत कई वाहनों से पहुंचे लाठी-डंडों से लैस लोगों ने घर के बाहर मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर हुई थी। घटना में विधायक के भतीजे और घर में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति की तहरीर पर शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव, जय सिंह प्रताप, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल, विपिन यादव, राजेश यादव और शुभम यादव समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रातभर दबिश देकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद विधायक समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
वहीं अनुराग प्रजापति ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पार्टी से निष्कासित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!