
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। थाना चन्दवक पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लगभग दो सप्ताह पूर्व बाजार सब्जी लेने गई एक नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोप था
पुलिस के अनुसार मामले में थाना चन्दवक पर विभिन्न धाराओं सहित पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
मुखबिर खास की सूचना पर थाना चन्दवक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त भोलू सिंह उर्फ शिवान्शु सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम घोड़दौड़ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष को हरिहरपुर मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




