Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर: अखड़ो घाट पुल से नदी में कूदकर महिला ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर: अखड़ो घाट पुल से नदी में कूदकर महिला ने दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव स्थित अखड़ो घाट पुल पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात 28 वर्षीय पूजा मौर्य ने कथित रूप से पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, पूजा मौर्य पत्नी सोनू मौर्य मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा रातभर उनकी तलाश जारी रही।
करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह जमेथा गांव स्थित अखड़ो घाट पुल के पास गोमती नदी से पूजा का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूजा के भाई का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और घरेलू विवादों से तंग आकर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जफराबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा और हत्या—तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
अब पूरे इलाके में एक ही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है— क्या पूजा की मौत आत्महत्या थी, हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा?
फिलहाल पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!